धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों के दर्द के हमदर्द बने। सीएम ने पहले हवाई दौरे के जरिए क्षेत्र का हाल जाना फिर आपदा प्रभावित क्षेत्र का पैदल दौरा कर लोगों का हाल जाना और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि इस संकट की घड़ी में कोई भी खुद को अकेला महसूस न करे, सभी पीड़ितों की जो हो सके, जितनी हो सके, फौरन मदद की जाए।
बाढ़ से प्रभावित कांगड़ा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के नुक़सान का आज हमने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 13, 2021
हमने बाढ़ से प्रभावित स्थल का दौरा किया तथा बोह, शाहपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की। pic.twitter.com/3dbtPhrDr8
सीएम
जयराम शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की
और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा, बाढ़ से
प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद की जाएगी और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को
चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया। इतना ही नहीं जिन लोगों के
मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी सरकार मकान बनाने के लिए हरसंभव
सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ एन.डी.आर.एफ. की टीम मौके
पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है और लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा
रही है।
बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 13, 2021
इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जाएंगे।
मुश्किल के इस दौर में हमारी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। pic.twitter.com/gf4wa4Oj21