शिमला। राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया।
शिमला के रोहड़ू निवासी प्रवीण कुमार ने परीक्षा में टॉप किया है।
अंशु चंदेल, कार्तिकेय शर्मा, अभिषेक सिंह ठाकुर और बबिता धीमान को भी एचएएस का कैडर मिला है।
इनके अलावा आठ तहसीलदार, दो खंड विकास अधिकारी, एक जिला पंचायत अधिकारी और एक कोषाधिकारी भी चयनित हुए हैं।