शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के एसपी मोहित चावला का नाम देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूचि में शामिल हो गया है।
फेम इंडिया 2021 लिस्ट के सर्वे में शिमला पुलिस अधीक्षक का नाम लिस्ट में 24वें नंबर पर है। इस पर मोहित चावला का कहना है कि उन्हें खुशी है कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी होती है।
पिता ने थपथपाई HAS बनी बेटी की पीठ, एक-दूसरे को गले लगाकर खूब रोए बेटी और पिता : वीडियो
आपको बता दें कि फेम
इंडिया मैगजीन ने शांति, सेवा, न्याय, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 50 लोकप्रिय पुलिस
कप्तान 2021 की लिस्ट जारी की है।
सर्वे के मापदंडों और ग्राउंड सर्वे के आधार पर क्राइम कंट्रोल, लॉ एड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह
कार्यशैली, अहम फैसले लेने में
त्वरित क्षमता, सजगता और व्यवहार
कुशलता पर उन्हें चयनित किया गया।
फेम इंडिया मैगजीन एशिया
पोस्ट के अनुसार, देशभर में करीब 700 से अधिक एसपी में सिर्फ 50 लोकप्रिय पुलिस
कप्तान को चुना गया है। ये कार्य काफी चुनौतीपूर्ण था।