शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फिर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा है।
आईजीएमसी के कॉलेज
प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र
सिंह कोरोना संक्रमित हुए हैं, लेकिन फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें
अब अस्पताल के मेक शिफ्ट वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। डॉक्टर्स की टीम उनकी
देखरेख में लगी है। आपको बता दें कि पहले भी कोरोना संक्रमित होने के बाद वे
चंडीगढ़ इलाज करवाने गए थे। चंडीगढ़ से लौटने के बाद पूर्व सीएम आईजीएमसी में दाखिल
हैं।
आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी
विभाग में उन्हें दाखिल किया गया है। जहां पर चिकित्सक उन पर निगरानी बनाए हुए
हैं। अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार बीती रात भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि
अस्पताल में होने के चलते उन्हें तुरंत डॉक्टरी उपचार दे दिया गया था। जिससे कि
उनकी हालत में सुधार आ गया था। हालांकि इस बीच डॉक्टरों ने उनका कोरोना सैंपल लिया
था। जिसे जांच के लिए भेजा था।