शिमला। आज हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है। तो आज आपको उस दिन में लेकर चलते हैं जब हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
25 जनवरी 1971 का दिन था। शिमला में कड़ाके की
सर्दी थी और बर्फ गिर रही थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अनाडेल से शिमला
रिज मैदान पर पहुंची और उन्होंने वहां से हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया
जाने की घोषणा की और इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, भारत का 18वां राज्य बन गया। डॉ वाई एस परमार
(यशवंत सिंह परमार) राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।
थोड़ा
इतिहास भी जान लें
- आजादी के आठ महीने बाद यानि 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलस से हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया। महासू, मंडी, चंबा और सिरमौर को अलग-अलग जिलों का दर्जा दिया गया। उस समय हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 10,451 वर्ग मील और जनसंख्या 9,83,367 थी। वर्ष 1950 को हिमाचल को ‘सी’ स्टेट का राज्य का दर्जा देकर विधानसभा के गठन का प्रावधान कर दिया गया।
- मार्च 1952 में डॉ. परमार ने इस प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और अपने तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया।
- जुलाई 1954 में बिलासपुर को हिमाचल में मिलाकर इसे प्रदेश का पांचवां जिला बनाया गया।
- सन 1956 में ‘स्टेट्स रिआर्गेनाइजेशन एक्ट’ लागू होने के बाद 31 अक्तूबर 1956 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा समाप्त करके उसकी जगह यहां टेरिटोरियल काउंसिल बना दी गई।
- पहली नवंबर, 1956 को हिमाचल प्रदेश केंद्र शासित राज्य बना।
हिमाचल में 21 साल की मुस्कान बनी जिला परिषद, पिता ने कहा- मुझे बेटी पर गर्व है
- साल 1963 में ‘गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटोरीज एक्ट’ पास करके पहली जुलाई 1963 को टेरिटोरियल काउंसिल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में परिवर्तित किया गया। डॉ. वाईएस परमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।
- 1966 में ‘पंजाब स्टेट्स पुनर्गठन एक्ट’ पास किया गया और कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला, नालागढ़, कंडाघाट, डलहौजी आदि क्षेत्र हिमाचल में शामिल किए गए। इससे हिमाचल का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर हो गया। इसके बाद भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषायी पुनर्मिलन तो हो गया लेकिन इस प्रदेश के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना अभी शेष था।
सबसे ज्यादा वोट हासिल कर जिला परिषद बनी मनु वाला, कांग्रेस प्रत्याशी से था मुकाबला
- दिसंबर 1970 में संसद ने ‘स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश एक्ट-1970 पास किया।
- 25 जनवरी 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला आकर यहां के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया। प्रदान करने की घोषणा की। जब यह घोषणा की गई तो रिज मैदान पर बर्फ की फाहें गिर रही थीं। इस तरह हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बन गया।