बिलासपुर। बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्ष बनी 21 वर्षीय मुस्कान ने राजनीति में तो एंट्री पहले ही कर ली थी। अब राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण कर मुस्कान ने पार्टी का झंडा भी उठा लिया है।
मंगलवार को मुस्कान ने अपने पिता अमरजीत के साथ शिमला में मुख्यमंत्री
जयराम ठाकुर और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की। दैनिक जागरण में छपी
खबर के अनुसार मुस्कान के पिता ने बेटी को अध्यक्ष पद देने की शर्त के साथ ही
पार्टी ज्वाइन करवाने की बात कही। मुस्कान ने देर रात भाजपा ज्वाइन की और नतीजा
बुधवार को पूरे प्रदेश के सामने रहा। मुस्कान बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्ष बन गई
है।
हिमाचल में 21 वर्षीय मुस्कान बनी जिला परिषद अध्यक्ष, छोटी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर रचा
इतिहास
जिला परिषद का चुनाव कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो
गया था क्योंकि इस जिले से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आते हैं।
बिलासपुर से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग भी आते हैं।
बुधवार को हिमाचल की 21 साल की मुस्कान ने सबसे कम उम्र की जिला परिषद
अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। वहीं प्रेम सिंह उपाध्यक्ष बने हैं।
आपको बता दें कि बिलासपुर के वार्ड नंबर 10 से मुस्कान ने जिला परिषद
सदस्य के पद पर जीत हासिल की थी। नतीजे आने के बाद मुस्कान काफी सुर्खियों में
रहीं क्योंकि इतनी कम उम्र की वो पहली जिला परिषद सदस्य थीं। अब मुस्कान बिलासपुर
जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। महज 21 साल की उम्र में मुस्कान ने ये मुकाम हासिल
किया है। मुस्कान लॉ की पढ़ाई कर रही है। मुस्कान को अध्यक्ष पद के लिए मुस्कान को
9 वोट मिले जबकि कांग्रेस की प्रोमिला को 5 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर
प्रेम सिंह को 8 वोट पड़े। जबकि विरोधी ईश्वर दास को सिर्फ 6 वोट मिले।