अंतर्राष्ट्रीय एथलीट हिमा दास को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने औपचारिक रूप से पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र दिया।
हिना दास को ‘एकीकृत खेल नीति’ के तहत डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को उन्हें सरुसजै खेल परिसर में नियुक्ति पत्र दिया गया।
जानकारी के अनुसार, असम पुलिस में नए भर्ती हुए 597 उप निरीक्षकों को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए।