चंबा। हिमाचल के चंबा जिले में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार चंबा के चुराह में बोंदेडी तीसा मार्ग पर निजी बस कॉलोनी मोड के पास बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोगों की मौत अस्पताल में हुई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य अभियान चलाया हुआ है। बीडीओ तीसा महिंद्र सिंह के अनुसार 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
वहीं बीएमओ तीसा डॉ ऋषि पुरी ने कहा कि चार घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल तीसा से मेडिकल कॉलेज चंबा में शिफ्ट किया गया है।