चंबा। तीसा में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
जानकारी के अनुसार चंबा के चुराह में बोंदेडी तीसा मार्ग पर निजी बस कॉलोनी मोड के पास बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोगों की मौत अस्पताल में हुई।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य अभियान चलाया हुआ है। बीडीओ तीसा महिंद्र सिंह के अनुसार 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।चंबा के तीसा में हुए बस हादसे में आठ लोगों की मौत और दस के घायल होने की खबर सुनकर दुखी हूं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) March 10, 2021
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/5QQxeOHiLp
वहीं बीएमओ तीसा डॉ ऋषि पुरी ने कहा कि चार घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल तीसा से मेडिकल कॉलेज चंबा में शिफ्ट किया गया है।