मंडी। हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मंडी में मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
मंडी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल
बनाने के लिए समय रहते सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर सुबह 11 बजे मंडी के
सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उसके बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी दलों के मार्चपास्ट
की सलामी लेने के बाद जनता को संबोधित
करेंगे। समारोह में प्रदेश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक
उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
आपको बता दें कि खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू का हाल ही में एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने धमकी दी थी कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तिरंगा फहराने नहीं दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ने खालिस्तानियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि 15 अगस्त ही क्या जहां भी मौका मिलेगा वो तिरंगा फहराएंगे और स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के हर घर में तिरंगा लहराएगा।