हिमाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। मंडी लोकसभा का उपचुनाव 30 अक्टूबर को होगा। इसके अलावा हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को ही वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 11 अक्टूबर को नामांपन पत्रों की छंटनी होगी। 13 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दो नवंबर को नतीजे घोषिथ होंगे।
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली में अचानक मौत से ये सीट खाली हो गई थी। फतेहपुर से कांग्रेस के कद्दावर नेता और कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुजान सिंह पठानिया विधायक थे। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया, जिससे ये सीट खाली हुई। जुब्बल-कोटखाई से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया, जिस कारण ये सीट खाली हुई थी और अर्की विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधायक थे। कोरोना काल में उनकी तबीयत काफी खराब हुई, हालांकि बीच में वो रिकवर भी कर गए थे, लेकिन बाद में उनका निधन हो गया। इन चारों सीटों पर अब 30 अक्टूबर को मतदान होगा।