मंडी। 4 जून को एक नहीं बल्कि दो सरकारें
बनेंगी, हिमाचल (Himachal) में भी नई सरकार चुनने का चुनाव है। ये कहना है कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (jairam thakur) का। दरअसल जयराम अपने गृह
क्षेत्र सराज के थुनाग में त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने
कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जयराम ठाकुर ने कहा, हिमाचल की जनता आने
वाले चार जून को एक नहीं दो सरकार चुनने जा रही है। ये मात्र लोकसभा नहीं हिमाचल में
नई सरकार चुनने का भी अवसर है। हिमाचल के इतिहास
में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जनता 14 महीनों की सरकार को चलता कर नई सरकार चुनेगी। मुख्यमंत्री
सुखविंदर सिंह सुक्खू जितना मर्जी जोर अपनी सरकार बचाने के लिए लगा लें, लेकिन ये झूठी
सरकार टिकने वाली नहीं है क्योंकि आज से ठीक एक माह पहले ही ये कांग्रेस सरकार
अपना बहुमत खो चुकी है।
जयराम ठाकुर ने कहा, प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) कह
रही हैं कि काम न होने से कार्यकर्ता नाराज हैं। उनके कैबिनेट सहयोगी ही इस यारों
की सरकार से परेशान हैं और रोते हुए कैबिनेट से बाहर भाग रहे हैं। तीन निर्दलीय
विधायकों ने भी इस सरकार के दमन से तंग आकर एक सप्ताह पहले इस्तीफा अपनी सदस्यता
से दे दिया है।