रविवार को विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि राजा साहब के स्वास्थ्य में ईश्वर की कृपा से अब काफी सुधार हो गया है। माता भीमाकाली के आशीर्वाद से आप जल्दी स्वस्थ हो। जय माँ भीमाकाली।
आपको बता दें कि 12 अप्रैल को वीरभद्र सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद वीरभद्र सिंह को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।