हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। सीएम जयराम ने अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इंडोर स्टेडियम के निर्माण के बारे में भी चर्चा की, ताकि हिमाचल प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिल सके। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद थे।