मंडी। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मैगल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर में दर्शन करने के लिए परिवार के सदस्य कहीं गए थे। रास्ते में गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी और बच्चा घायल हुए हैं। जबकि एक महिला की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये परिवार बल्ह उपमंडल के हल्यातर का रहने वाला था।